PM ने हरी झंडी दिखाकर दी देश को 5वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात



नई दिल्ली(डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार से दक्षिण भारत के 4 राज्यों के दो दिन के दौरे पर हैं, और इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस बीच पीएम मोदी ने आज सुबह दक्षिण भारत की पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन’ को बेंगलुरु के केएसआर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  साथ ही उन्होंने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल से सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी. जो कि 359 किलोमीटर की रफ्तार के साथ 10 बजकर 25 मिनट पर बंगलुरू सिटी जंक्शन पहुंच जाएगी। ट्रेन 5 मिनट के लिए जंक्शन पर रुकेगी और इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट पर रफ्तार पकड़ेगी। यहां से 137.6 किमी रफ्तार के साथ वो अपने डेस्टिनेशन स्टेशन यानी कि मैसूर 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।
 
इसके बाद वापसी में मैसूर से चेन्नई ये ट्रेन दोपहर 1 बजकर 05 मिनट पर रवाना होगी और 2 बजे पर बंगलुरू पहुंचेगी। 5 मिनट रुककर 3 बजे ये बंगलुरू से चलेगी।  इसके बाद 7 बजकर 35 इस दौरान यह काटपाड़ी जंक्शन, केएसआर बेंगलुरु पर रुकेगी। वंदे भारत करीब साढ़े 6 घंटे में ,यह सफर पूरा करेगी। वहीं चेन्नई से बेंगलुरु तक का सफर साढ़े चार घंटे में ही पूरा हो जाएगा।

वंदे भारत में एसी चेयर कार से चेन्नई-मैसूर तक के सफर के लिए आपको 1200 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयर कार सीट का किराया 2295 रुपये होगा।