दिल्ली नगर निगम चुनाव : भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए जारी की 232 प्रत्याशियों की सूची



नई दिल्ली (डेस्क) - दिल्ली बीजेपी ने नगर निगम चुनाव के लिए 232 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें 126 महिलाएं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

जारी सूची में पार्टी ने 9 पूर्व महापौरों, 52 पूर्व पार्षदों, 3 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के अलावा दो प्रदेश पदाधिकारियों, 4 जिला अध्यक्षों के साथ ही तीन डॉक्टरों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने प्रत्याशी चुनते हुये उनके सेवा भाव के साथ ही विभिन्न रायशुमारी और सर्वे में उनकी लोकप्रियता पर भी ध्यान दिया है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के 181 पार्षद चुने गए थे जिसमें से 41 टिकट प्राप्त करने में सफल रहे हैं। वर्ष 2012 में चुनाव जीतने वाले 11 पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिया है। पार्टी ने महिला नेताओं पर विश्वास जताया है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह सहित 126 महिलाओं को टिकट दिया गया है।