धर्म सिंह सैनी का भाजपा में फिर शामिल होना टला



मुजफ्फरनगर - पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मसिंह सैनी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए अपने बड़े काफिले के साथ खतौली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध शुरु कर दिया। जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम टाल दिया गया और उनका काफिला बीच रास्ते से ही वापिस लौट गया।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी बहुत मामूली अतंर से चुनाव हार गए थे।आज खतौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम बनते ही धर्मसिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम बना लिया था। कल से ही यह चर्चा फैल रही थी कि पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल होने आ रहे है। आज धर्मसिंह सैनी एक बड़े काफिले में शामिल होने के लिए सहारनपुर से प्रस्थान कर गए। लेकिन विरोध के चलते बीच रास्ते से ही धर्मसिंह सैनी को वापिस लौटना पड़ा।