छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोरियाई यूट्यूबर ने की पुलिस की तारीफ



मुंबई(डेस्क) - दक्षिण कोरियाई Hyojeong Park, जिनके साथ लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मुंबई में छेड़छाड़ हुई थी, उन्होंने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस की प्रशंसा की है।

बता दें कि इस बात का पता चलते ही दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोरियाई महिला यूट्यूबर ने बयान दिया है। उन्होंने मुम्बई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे साथ दूसरे देश में भी ऐसा हुआ था, लेकिन उस समय मैं पुलिस बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी थी।

कोरियन महिला यूट्यूबर ने न्यूज एजेंसी को बताया, "मेरे साथ और देशों में भी ऐसा हुआ था, हालांकि में उस टाइम पुलिस को नहीं बुला पाई।  भारत में पुलिस बहुत जल्दी एक्शन लेती है।  मैं मुबंई में तीन हफ्तों से हूं और लम्बे टाइम तक रहने की सोच रही हूं। "