भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल



  • कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए आदेश

नई दिल्ली (डेस्क) भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और तीन अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार व आपराधिक साजिश के आरोप तय करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा, मालीवाल के अलावा आयोग की पूर्व सदस्य प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी और फरहीन मलिक के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य हैं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, साजिश के सभी चार आरोपी एक साथ अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने में शामिल थे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वाति मालीवाल के परिचितों के साथ-साथ सत्तारूढ़ पार्टी यानी AAP के लिए आर्थिक लाभ प्राप्त किया। आरोप लगाया गया है कि ऐसे कार्यकर्ताओं और परिचितों को डीसीडब्ल्यू के विभिन्न पदों पर बिना तय प्रक्रिया का पालन किए नियुक्त किया गया था।