हिमाचल के 15वे मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सुक्खू



नई दिल्ली (डेस्क) - हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया जाएगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। कांग्रेस को 40 सीटें मिलीं, जबकि सत्ता में रही बीजेपी को 25 सीटें ही मिलीं। मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई और उन्होंने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष को उनका नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था।