भारत की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022



  •  इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने जीता था

लखनऊ(एजेंसी) - मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का ऐलान हो चुका है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है।

2021 की विजेता रहीं अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने शनिवार को वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक समारोह में उन्हें ताज पहनाया। सोशल मीडिया पर उनकी ताज पोसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सरगम ने मिसेज वर्ल्ड 2022 खिताब अपने नाम कर 21 साल बाद ताज को भारत में फिर से लेकर आ रही हैं। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 21 साल पहले यानी 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। अदिति ये क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

मिसेज वर्ल्ड दुनिया का ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी।