मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को मिला एक साल के लिए सेवा विस्तार



लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार मिला है। बता दें कि 31 दिसम्बर 2021 को मिश्रा का रिटायरमेंट था, लेकिन अब 31 दिसम्बर 2023 को उनका रिटायरमेंट होगा।

बता दें कि 1984 बैच के आईएएस दुर्गा शंकर मिश्र पिछले साल दिसंबर में 60 वर्ष के हो गए थे। तब वह केंद्र सरकार में सचिव थे। रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले ही मिश्र को सेवा विस्तार देते हुए यूपी मूल काडर में भेज दिया गया था। उन्हें 31 दिसंबर, 2022 तक का सेवा विस्तार मिला था। इतना ही नहीं वह केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार में कई अहम पदों पर भी रहे हैं।