जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन



  • 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली(डेस्क) - पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज राजनेता रहे शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव के निधन की पुष्टि उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने भी की है। फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुब गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था।

इस दिग्गज राजनेता के निधन की जानकारी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने दी है। उन्होंने शरद यादव के निधन की जानकारी देते हुए लिखा है कि पापा नहीं रहे।  शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे, उनकी गिनती देश के समाजवादी नेताओं के तौर पर होती थी। शरद यादव की देश के सभी राजनेताओं से बेहतर संबंध थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक जताया है। वही लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है।

शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को होशंगाबाद में हुआ था। जहां पर वे बिहार के मधेपुरा से चार बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि, इससे पहले वाजपेई सरकार और वीपी सिंह सरकार में भी कैबिनेट मंत्री भी थे । इसके साथ ही उन्होंने एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक की भूमिका भी निभाई थी।