जेपी नड्डा की अगुवाई में लड़ा जाएगा 2024 का लोकसभा चुनाव



नई दिल्ली (डेस्क) - जेपी नड्डा का कार्यकाल भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक साल के लिए बढ़ गया है। भाजपा ने उन्हें एक साल का एक्सटेंशन​ दिया है।

दिल्ली में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके  नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव किया जिसका सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि से समर्थन किया। बता दें कि नड्डा का मौजूदा कार्यकाल 20 जनवरी को पूरा हो रहा है।

इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जेपी नड्डा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा। 2019 से अधिक सीटें जीतने का प्रयास होगा। आपको बता दें कि जेपी नड्डा ने अमित शाह से ही पार्टी का नेतृत्व स्वीकार किया था।