मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान



नई दिल्ली(डेस्क) - चुनाव आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा। बता दें कि इन तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं।  इन सभी राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे।

तीनों ही राज्यों में है बीजेपी की सत्ता : तीनों ही राज्यों में किसी ना किसी तरह से बीजेपी सत्ता में है। त्रिपुरा में बीजेपी अकेले दमपर सत्ता में है वहीं, मेघालय में बीजेपी गठबंधन की सरकार है।  इसके अलावा नागालैंड में भी बीजेपी गठबंधन सत्ता पर काबिज़ है।

तीनों राज्यों में 9125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो पिछली बार के मुकाबले 82% ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। तीनों राज्यों में 376 पोलिंग स्टेशन महिला स्टाफ संभालेंगे। मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है, वहीं नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म हो रहा है। तीनों राज्यों की विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं।

इस दिन से कर सकते हैं नॉमिनेशन:

  • त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी तक
  • मेघालय और नगालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी

नाम वापसी की आखिरी तारीख:

  • त्रिपुरा- 2 फरवरी
  • मेघालय और नगालैंड-10 फरवरी