भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का किया ऐलान



भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है और उम्मीद के मुताबकि वो नाम जे पी नड्डा का ही है| केन्द्रीय मंत्रिमंडल के गठन के समय जब जे पी नड्डा को मंत्री नही बनाया गया तबसे नड्डा का नाम की अटकले तेज हो गई थीं.|

नड्डा साल 2014 में भी बीजेपी अध्यक्ष पद दौड़ में शामिल थे लेकिन उस बार बाजी अमित शाह के हाथ लगी| नड्डा का नाम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री चेहरे रुप में भी चर्चा में रहा लेकिन उस समय पार्टी ने एन वक्त पर प्रेम कुनार धुमल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया हालांकि धूमल चुनाव हार गए और उनकी उम्मीदें धूमिल हो गईं, लेकिन इस बार लंबे इंतजार के बाद पहली बार जे पी नड्डा के बारे में जो अटकले लगीं वो सही साबित होती दिख रही हैं|

नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है और सूत्रों की माने तो संगठनात्म चुनावों के बाद नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है|जे पी नड्डा के सामने चुनौतियो का बड़ा पहाड़ है|अमित शाह ने बीजेपी को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उससे आगे ले जाना आसान नहीं है|