उत्तर भारत में बरसी आग, लू ने बढ़ाई लोगों की परेशानी



गर्मी की तपिश मैदानी इलाकों में तो लू बनकर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिल्ली एनसीआर में जहां तापमान 45 के पार चला गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 48 और ग्वालियार में 71 साल का रिकॉर्ड तोड़ 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। झारखंड के दुमका में भीषण गर्मी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हरियाणा के हिसार में तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह हाल सिर्फ मैदानों में ही नहीं है पहाड़ों पर भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

राजस्थान की ओर से चली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने गुरुवार को ग्वालियर-चंबल और मप्र के बुंदेलखंड क्षेत्र को झुलसा कर रख दिया। नौतपा के छठे दिन खजुराहो में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर में भी पारा 47.2 डिग्री से. दर्ज किया गया है। मौसम के जानकारों के अनुसार 71 साल बाद ग्वालियर में इतना तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 30 मई 1947 को ग्वालियर का तापमान 48.3 डिग्री से. दर्ज किया गया था।