पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे योगी



लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार अपराह्न एसजीपीजीआई पहुंचे। वह डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के साथ क्रिटिकल केयर आईसीयू गए। जहां उन्होंने उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

प्रोफेसर धीमान ने बताया कि उनकी चैतन्यता की स्थिति में पिछले दिन की तुलना में हल्का सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होने आंखें खोलीं और 'कैसे हैं' पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया दी। उनका रक्तचाप,  हृदयगति इत्यादि महत्वपूर्ण मानक नियंत्रण में है।

बताते चलें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह डा राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से संजय गांधी पी जी आई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन में भतीँ हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है उनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के ब्रेन में ब्लड क्लाटिंग की भी समस्या है। उनके गुर्दे भी काम नहीं कर रहे हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के प्रथम वार्ड में वेंटिलेटर पर उनका उपचार सी सी एम की विभागाध्यक्ष प्रो बेनानी पोद्दार, प्रो अफजल अजीम ने हालत गंभीर होने पर सी टी स्कैन रेडियोलॉजी में किया गया।