गोण्डा से BJP ने जारी की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की सूची



डेस्क - प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। अब प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव 10 जुलाई को प्रस्तावित हैं.। सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को उतारने पर मंथन कर रहे हैं।  इसी बीच मंगलवार की देर रात भाजपा ने गोण्डा से भाजापा समर्थित प्रमुख प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

गोण्डा में 16 ब्लॉक हैं।  यहां भाजपा ने 15 ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की सूची जारी कर प्रत्याशियों के बीच कायम सस्पेंस को खत्म कर दिया है।  मंगलवार की देर रात्रि गोण्डा भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने उम्मीवारों की लिस्ट जारी कर दी है।  हालांकि, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पाने के लिए कई बीजेपी कार्यकर्ता व नेता होड़ में थे। अब लिस्ट जारी होने पर किसी के खेमे में खुशी तो कहीं निराशा है।  कई नेताओं के परिजनों को तरजीह दी गई है।

जाने कब होगा चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर जनपद के शेष 15 विकास खण्डों में निर्वाचन के लिए 8 जुलाई दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा।  8 जुलाई को ही 3 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रावलियों की समीक्षा होगी।  9 जुलाई को 11 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवारी वापसी ली जा सकती है।  10 जुलाई को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान कार्य संपन्न होगा और इसी मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा।