Womens Premier League 2023 : मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को बनाया कप्तान



मुम्बई(डेस्क) - विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का आगाज 4 मार्च को गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ होगा। इस लीग की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर  को अपनी टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी है।

बता दें कि ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च किये थे। मुंबई इंडियंस महिला टीम को लेकर बात की जाए की जाए तो उसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया जैसी अहम भारतीय खिलाड़ी के अलावा विदेशी सितारों के रूप में नताली सिवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज और एमेलिया केर मौजूद होंगी।