व्यापारियों की आवाज बनेगी हिन्दू महासभा



हिन्दू महासभा व्यापार सभा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, सदस्यों ने ली ली शपथ

लखनऊ - अखिल भारत हिन्दू महासभा के व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी। इसके साथ सभी पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुये घोषणा करते हुये कहा कि हिन्दू महासभा प्रदेश के व्यापारियों की आवाज बनेंगी। महानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुये कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी सहित कई प्रमुख प्रदेशस्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।

शपथ समारोह से पहले व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी, इन पदाधिकारियों में प्रदीप कुमार-प्रदेश अध्यक्ष, संजय शुक्ला-प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह तोमर-प्रदेश महामंत्री महासचिव, राजकुमार सिंह- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंजनी कुमार अवस्थी-उपाध्यक्ष,कुसुमलता-उपाध्यक्ष, उमेश रस्तोगी-उपाध्यक्ष, अम्बिका प्रसाद मिश्र-प्रदेश मीडिया प्रभारी, राज कुमार गुप्ता व मनोज गुप्ता - मंत्री, सुनील शास्त्री प्रदेष धर्माचार्य एवं आकांक्षा रावत क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री बनाये गए |