मिशन शक्ति 3.0 के अन्तर्गत ‘‘हक की बात- जिलाधिकारी के साथ‘‘ संपन्न



लखनऊ -  मिशन शक्ति 3.0 के अन्तर्गत ‘‘हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’ के अन्तर्गत आज  10 अगस्त 2021 को ‘‘हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’ में उल्लिखित है कि यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं हेतु पारस्परिक संवाद का आयोजन ऑनलाइर्न ZOOM एप के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में  किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (नोडल मिशन शक्ति), लखनऊ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ, जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, लखनऊ, कार्यकारी निदेशक, आली संस्था, लखनऊ, तकनीकी सलाहकार, यूनिसेफ, सेन्टर मैनेजर, वन स्टॉप सेन्टर, लखनऊ, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, लखनऊ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

‘‘हक की बात- जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ में तकनीकी मण्डलीय सलाहकार, यूनिसेफ द्वारा ऑनलाइन पंजीकृत होने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। तत्पश्चात् किसी प्रकार की समस्या आने पर फोन के माध्यम से सूचित करने का अनुरोध किया गया।

कार्यकारी निदेशक, आली संस्था, लखनऊ द्वारा विभिन्न आयामों पर विस्तृत एवं व्यापक चर्चा की साथ ही यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं आदि के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुये इससे संबंधित कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं से अनुरोध किया गया कि वह स्वयं जागरूक होेकर हिंसा के विरूद्ध आवाज उठायें।

वेबिनार के बढ़ते हुये क्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी लगभग 500 से अधिक महिलाओं/बालिकाओं द्वारा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखकर समाधान प्राप्त किये गये।

‘‘हक की बात- जिलाधिकारी के साथ‘‘ 02 घंटे से अधिक चले ऑनलाइन वेबिनार में महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को साझा किया उनके समाधान प्राप्त किये। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक महिलाओं र्ने ZOOM एप के माध्यम से संवाद स्थापित किया।

अन्त में उपस्थित समस्त अधिकारीगणों द्वारा वेबिनार से जुड़े प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुये धन्यवाद किया गया।