राजेश श्रीवास्तव बने अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी



लखनऊ  - अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ संघ ने नयी कार्यकारिणी का गठन किया है ताकि संगठन की बढ़ती जिम्मेदारियों का पूरे देश में निर्वहन किया जा सके। इसी क्रम में संगठन के न्यासी दिनेश खरे ने कई पदाधिकारियों का चयन किया है। जबकि राजेश श्रीवास्तव के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उनकी पदोन्नति करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

श्री दिनेश खरे ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन के लोगों की संख्या का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। लाखों सदस्य इससे आनलाइन सदस्यता ले चुके हैं। इसीलिए नये पदाधिकारियों का चयन भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अर्पिता श्रीवास्तव को दी गयी है। जबकि सत्य मोहन सक्सेना को ग्रेटर नोएडा का उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सक्सेना को ग्रेनो का जिला महासचिव, ममता श्रीवास्तव को लखनऊ का जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का सचिव, अनुराग श्रीवास्तव को प्रयागराज का सचिव, मनीष कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज का उपाध्यक्ष, अतुल श्रीवास्तव को प्रयागराज का सचिव प्रचार एवं प्रसार, आशीष श्रीवास्तव को सचिव प्रचार एवं प्रसार, देश दीपक श्रीवास्तव को गोरखपुर का उपाध्यक्ष और सुधीर श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी एवं संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी राजेश श्रीवास्तव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।