कोविड-19 टीकाकरण के त्रिदिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ



लखनऊ - आज आर्य समाज गणेशगंज, लखनऊ के तत्वावधान में विधायक कैंट लखनऊ  सुरेश चन्द्र तिवारी एवं आर्य समाज गणेशगंज, लखनऊ के मंत्री  मनमोहन तिवारी के संयुक्त प्रयास से कोविड-19 टीकाकरण का एक त्रिदिवसीय विशेष शिविर अपरान्ह 12.30 पर प्रारंभ किया गया। इसका शुभारंभ  विधायक के करकमलों से किया गया। ये जानकारी मंत्री आर्य समाज गणेशगंज, लखनऊ मनमोहन तिवारी  ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

शिविर के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय सभासद पंकज भार्गव, ओझा भाई, विनोद सिंघल, बबुआ गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा,   सुभाष शुकला, राकेश भार्गव, बाल मुकुंद ओझा, संतोष त्रिपाठी, संदीप श्रोत्री, बबलू पांडे, पोखराज सोनकर, शरद अवस्थी, संजीव दिवेदी, आनंद त्रिपाठी, शशांक शुक्ला, पुत्तू भइया, डॉ0 संजय तिवारी, गजेन्द्र सिंह, आर्य समाज गणेशगंज के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पूर्व प्राचार्य महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज मोतीनगर लखनऊ एस०के० त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

इस दौरान मनमोहन तिवारी ने बताया कि यह शिविर तीन दिन - एक से तीन सितम्बर 2021 तक चलेगा जिससे बहुसंख्यक क्षेत्रवासियों को इस शिविर का लाभ मिलेगा। इस महत्वपूर्ण शिविर को आयोजित करने में  विधायक सुरेश चन्द्र तिवारों के प्रयास की सराहना करते हुए मनमोहन तिवारी ने आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की।