भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ से अमिताभ श्रीवास्तव बनाये गए पूर्वी विधानसभा संयोजक



  • संतोष त्रिपाठी और धर्मेंद्र तिवारी बनाये गए सह संयोजक

                                        

लखनऊ - आज भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ महानगर कार्यालय में संपन्न हुई l बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर महामंत्री श्री त्रिलोक सिंह अधिकारी तथा महामंत्री श्री पुष्कर शुक्ला उपस्थित रहे l बैठक की अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अध्यक्ष अभिषेक खरे द्वारा की गई l

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के विधानसभा संयोजकों तथा सह संयोजकों समेत पूर्वी विधानसभा से अमिताभ श्रीवास्तव को संयोजक तथा संतोष त्रिपाठी और धर्मेंद्र तिवारी को सह संयोजक नियुक्त किया।

आयोजन में महानगर सह संयोजक मनीष गुप्ता और विजय शर्मा समेत आशीष शर्मा ,दीपक उपाध्याय ,मनोज शुक्ला, गौरव सिंह, मनु शुक्ल  ,अखिलेन्द्र त्रिपाठी, शशांक पाण्डेय, परितोष पाण्डेय, विनोद रस्तोगी, विकास रस्तोगी, संजय रस्तोगी, राजीव रस्तौगीऔर मोहन रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

आयोजन के दौरान नवनियुक्त पूर्वी विधानसभा संयोजक अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की काफी महत्वपूर्ण  भूमिका रहेगी एवं सभी व्यापारीगण एक बार फिर से भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से प्रदेश में लाएंगे।