महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्वाती सिंह ने सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र का किया निरीक्षण



लखनऊ  - प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह आज भारी बारिश के कारण हो रहे जल भराव को देखने सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुँची। उन्होंने  दोपहर में नगर निगम लखनऊ जोन-8 के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का  निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान विभिन्न नालियों, नालों एवं ड्रेनेज-सीवर के बहाव, सफ़ाई, सिल्ट जमाव आदि तकनीकी निस्तारण के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीयवासियों के घरों एवं दुकानों में जाकर भी लोगों से मुलाकात भी की।