वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था इण्डिया एवं वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड के तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत नेशनल कॉन्फरेन्स एवं राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2021 आयोजित



भोपाल(वेब डेस्क) - वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था इण्डिया एवं वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत नेशनल कॉन्फ्रेंस एवं राष्ट्र प्रेरणा अवॉर्ड 2021 का आयोजन होटल मेरिएट विजय नगर में समपन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं में समाज एवं राष्ट्र के लिये विशिष्ट योगदान देने वाले 29 क्षेत्रों में योगदान देने वाले 99 व्यक्तियो को राष्ट्र प्रेरणा अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया। साथ में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के सपनों के भारत निर्माण में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इसमें देश के लगभग 29 राज्यों 3 केन्द्र-शासित प्रदेश के प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, तुलसी राम सिलावट, जल संसाधन कैबिनेट मंत्री- मध्य प्रदेश सरकार, उषा ठाकुर सांस्कृतिक एवं आध्यात्म कैबिनेट मंत्री - मध्य प्रदेश सरकार, डॉ. दिनेश उपाध्याय पूर्व सदस्य, आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं अन्य  गणमान्य शख्सियतों के हाथों से राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान 2021 प्रदान किया |

कार्यक्रम डॉ. महेश गुप्ता एडिटर इन चीफ वर्ल्ड समाचार के साथ अन्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार गोयल, आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक मध्य प्रदेश, आलोक अवस्थी आईएएस पूर्व डायरेक्टर,छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी एवं प्रबंध संचालक,छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, डॉ. शरद पंडित पूर्व क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक मध्य प्रदेश सरकार, एडवोकेट अनिल ओझा पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल म.प्र उच्च न्यायालय इंदौर, चंद्र मोहन श्रीवास्तव अध्यक्ष - लायंस क्लब ऑफ इंदौर महानगर, डॉ. अभिजीत देशमुख गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन समन्वयक,  भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश, शालू सोनी राजस्थानी लोक नृत्य कलाकार, श्रीमती सुमन, ऑस्कर विजेता, सांताश्री भट्टाचार्य गायक एवं अन्यक्षेत्र के अति विशिष्ट व्यक्ति एवं मीडिया क्षेत्र के जाने माने व्यक्ति मौजूद रहे।

बता दें कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजीव पाल फाउण्डर फुटपाथ मिनी क्लीनिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था इण्डिया, टी.बी. फ्री इण्डिया मिशन 2020 क्लीन इण्डिया ग्रीन इण्डिया एवं अन्य प्रकार की प्रमुख सामाजिक कार्य नियमित रूप से वर्षों से करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में एक युवा दिव्यांग युवराज आनंदराव ठाकरे की जीवनी पर आधारित फिल्म "आत्म-निर्भर भारत" के ट्रेलर का प्रदर्शन  किया गया |

कार्यक्रम का आभार डॉ. चन्द्रमोहन श्रीवास्तव जी, प्रदेश अध्यक्ष - वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति विकास संस्था, इंडिया के द्वारा रखा गया एवं कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट हेमंत ठक्कर के द्वारा किया गया|