मुख्यमंत्री योगी ने वितरित किए 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र



लखनऊ(डेस्क) - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस विभाग के चयनित 1148 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिये। लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से अपने हाथों 35 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया है। बाकी अभ्यर्थियों को जिलों में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से चयनित 1148 अभ्यर्थियों में से 217 उपनिरीक्षक(गोपनीय), 587 सहायक उपनिरीक्षक(लिपिक) एवं 344 सहायक उपनिरीक्षक(लेखा) शामिल हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उप्र की स्थिति है कि केन्द्र की ज्यादातर योजनाओं में नंबर एक है। हम लोगों ने तय किया कि आवागमन के लिए सड़कें होनी चाहिए। पहले किसी भी समुदाय के पर्व त्योहार आते थे तो भय का माहौल रहता था। आज हंसी खुशी के साथ पर्व मनाए जा रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज उप्र की कानून व्यवस्था चर्चा का विषय है। देश के किसी भी राज्य में उप्र की कानून व्यवस्था सबसे बेहतर है। भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती हो रही है। मैं दावा कर सकता हूं कि योगी के नेतृत्व में उप्र में एक भी नियुक्ति प्रक्रिया पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पुलिय महानिदेशक विजय कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौजूद रहे, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।