लखीमपुर हिंसा: लखनऊ में मौन धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा



लखनऊ(डेस्क) - लखीमपुर खीरी हिंसा मामले विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज देशभर में इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ‘मौन व्रत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर तीन घंटे के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत शुरू कर दिया है।

पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, आज प्रियंका गांधी ने तीन घंटे के लिए मौन व्रत रखा है और मंत्री के इस्तीफे की मांग की है । इसके मद्देनजर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को लखनऊ कार्यालय पहुंचने को कहा गया था। इस दौरान पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।