प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा गया



नई दिल्ली(डेस्क) - प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी पीएम मोदी को कई देश सम्मानित कर चुके हैं।

मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर उत्साहित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिन्दी में ट्वीट कर दोनों देशों के बीच दोस्ती का इजहार किया है। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय प्रधानमंत्री को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया। सम्मान के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वे बड़ी विनम्रता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करते हैं। फ्रांस द्वारा यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।