गोंडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, लगभग एक दर्जन लोग घायल



  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को पहुँचाया अस्पताल

लखनऊ / गोंडा(डेस्क) - शुक्रवार की शाम इटाहिया मनोरमा घाट से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करके लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर अंधियारी गांव के पास पलट गई, इसमें करीब एक दर्ज़न लोगों के घायल होने की खबर है |

गंभीर रूप से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जिला प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गयी थी एवं दतौली चौकी प्रभारी उमेश सिंह व जिगना चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय ने पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया।

शांतिपूर्ण ढंग से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन : वहीं मार्कंडेय शाही - जिलाधिकारी गोंडा  ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि गोंडा में प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।