कुमार नारायण बने कायस्थ संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष



लखनऊ / प्रयागराज - रविवार को कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय की एक बैठक प्रयागराज स्थित कार्यालय पर हुई जिसमे सर्वसम्मति से कुमार नारायण की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया | उनके मनोनयन की जानकारी देते हुए न्यास के अध्यक्ष दिनेश खरे एवं उपाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि श्री कुमार के मनोनयन से संघ को अधिक मजबूती मिलेगी एवं  उनके आने से इसके रूप और स्वरुप को और अधिक विस्तृत किया जा सकेगा |

उक्त बैठक का नेतृत्व डॉ सुशील सिन्हा ने किया |