मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत मेंहदी प्रतियोगिता कर नये मतदाताओं को किया जागरुक



 लखनऊ -  नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय कैसरबाग लखनऊ परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवा पीढ़ी को इसके महत्व और ताकत को समझना आवश्यक है इस संदर्भ में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदु कनौजिया, दिव्या पाल एवं एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ0 रजिया परवीन के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 सत्या मिश्रा, डॉ0 ममता डोगरा, शीमा अब्बास द्वारा किया गया। प्रबंधक डॉ0 अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ0 प्राचार्या सुनीता कुमार ने भी बच्चों को जागरूक किया, अन्य प्रवक्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ0 विभा अग्निहोत्री एवं डॉ0 मंजरी खन्ना उपस्थित रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रंगोली चौहान, द्वितीय स्थान सौम्या मिश्रा और  निशा यादव तृतीय स्थान तहसीन बानो ने प्राप्त किया। तथा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  नेहा गौतम, द्वितीय स्थान लक्ष्मी गुप्ता और तृतीय स्थान शिवानी द्विवेदी ने प्राप्त किया।