उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ’’कौशल विकास’’ पर एक कार्यशाला आयोजित



  • महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित कौशल मिशन सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी

लखनऊ (डेस्क) -  उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ’’कौशल विकास’’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन  उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष  विमला बाथम, उपाध्यक्ष (द्वय) श्रीमती सुषमा सिंह, अंजु चौधरी, सदस्य सचिव  अर्चना गहरवार, राजीव कुमार यादव, सहायक निदेशक, उ.प्र. कौशल विकास मिशन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के प्रथम सत्र में राजीव कुमार यादव, सहायक निदेशक, उ.प्र. कौशल विकास मिशन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित कौशल मिशन सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान, स्पेशल सेन्ट्रल असिस्टेंस टू शेड्यूल्ड कास्ट सब प्लान, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बी.ओ.सी.डब्लू) व स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में विगत माह में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मिशन-शक्ति के अन्तर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम तथा जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।

सदस्य सचिव अर्चना गहरवार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, उपाध्यक्ष (द्वय) सुषमा सिंह, अंजु चौधरी तथा सदस्यगण जिसमे अनीता सिंह, सुमन चतुर्वेदी,  इन्द्रवास सिंह, निर्मला द्विवेदी, राखी त्यागी, निर्मला दीक्षित, मीना कुमारी, डॉं. कंचन जायसवाल, पूनम कपूर, मनोरमा शुक्ला, ऊषारानी, अनीता सचान, शशि मौर्या, कुमुद श्रीवास्तव, रामसखी कठेरिया, संगीता तिवारी, सुमन सिंह, अंजू प्रजापति, अर्चना, मिथिलेश अग्रवाल, रंजना शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी स्वाती वर्मा, राजीव कुमार यादव, सहायक निदेशक, उ.प्र. कौशल विकास मिशन सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे ।