भाजपा द्वारा चलाया गया सदयता अभियान



लखनऊ  - महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आज लखनऊ महानगर में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। श्री शर्मा ने स्वयं पश्चिम विधानसभा के राजाजीपुरम वार्ड में बूथ संख्या 377 पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी द्वारा जारी 7505403403 टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल दिला कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने पूरी उत्सुकता के साथ स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संपर्क के दौरान लोगों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कार्यों से लोग काफी खुश हैं। शहर में विकास कार्य निरंतर जारी हैं, भ्रष्टाचार व भयमुक्त माहौल के साथ गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं ,जिसका लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है। अभियान की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में काफी संख्या में लोग स्वयं मोबाइल लेकर आने लगे और पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर डायल करके भाजपा का सदस्य बने। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि, महानगर पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि  विधायक डॉ नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम- 2 की बूथ संख्या 312 पर सदस्यता अभियान चलाया।  विधानसभा में 50 हजार नए सदस्य बनाएं जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आगामी 27,28 नवंबर को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जो अपनी बूथ कार्यसमिति व पन्ना प्रमुख के माध्यम से पूरा करेंगे।