’’महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ’’ विषय पर एक कार्यशाला आयोजित



लखनऊ - उ.प्र. राज्य महिला आयोग में ’’महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ’’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यशाला का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, उपाध्यक्ष (द्वय) सुषमा सिंह, अंजु चौधरी, सदस्य सचिव अर्चना गहरवार, आशुतोष कुमार सिंह, उप निदेशक, महिला कल्याण विभाग, अनु सिंह, उप निदेशक, महिला कल्याण विभाग, द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आशुतोष कुमार सिंह एवं अनु सिंह, उप निदेशक, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, 181-महिला हेल्पलाइन, वन स्टाप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिलाओं हेतु आश्रय सुविधा, राजकीय महिला शरणालय एवं महिला संरक्षण गृह (राज्य सरकार द्वारा संचालित), स्वाधार गृह योजना, उज्जवला गृह योजना, कोविड-19 महामारी के कारण प्रभावित हुयी महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा, संरक्षण व उन्नयन प्रदान किये जाने हेतु मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, बाल संरक्षण सेवाएं, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन आदि योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उ.प्र. राज्य महिला आयोग के पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में विगत माह में आयोग पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मिशन-शक्ति के अन्तर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम तथा जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।

सदस्य सचिव अर्चना गहरवार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, उपाध्यक्ष (द्वय) सुषमा सिंह, अंजु चौधरी तथा सदस्यगण अनीता सिंह, सुमन चतुर्वेदी, इन्द्रवास सिंह,  सुनीता बंसल, निर्मला द्विवेदी, राखी त्यागी, निर्मला दीक्षित, मीना कुमारी, डॉं. कंचन जायसवाल, प्रभा गुप्ता, पूनम कपूर, मनोरमा शुक्ला, ऊषारानी, शशि मौर्या, कुमुद श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, अवनी सिंह, अंजू प्रजापति, अर्चना, रंजना शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी स्वाती वर्मा, आशुतोष कुमार सिंह, उप निदेशक, महिला कल्याण विभाग, अनु सिंह, उप निदेशक, महिला कल्याण विभाग, विनय कुमार ओझा, कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।