कैंट विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा की तरफ से धारा 370 एवं 35A को हटाने की खुशी में कार्यक्रम आयोजित -ख़ुशी समय संवाददाता आनंद मोहन त्रिपाठी की स्पेशल रिपोर्ट



लखनऊ  11  अगस्त 2019 -(संवाद सूत्र )आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा की तरफ से धारा 370 एवं 35A   को हटाने की खुशी में एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ,महेंद्र नाथ सिंह ,विधायक सुरेश श्रीवास्तव , बृजेश पाठक एवं नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष जय शुक्ला उपस्थित रहे| कार्यक्रम में  कार्यकर्ताओं का भी जोश देखने को मिला जिसमें हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय के भी नारे लगे एवं जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है के भी नारे लगे |पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में  उल्लास देखते ही बन रहा था |