हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन



मुंबई - हिंदी सिनेमा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। रियो ने आज दोपहर 12.30 बजे हुआ। रियो ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा था। रियो 'दिल चाहता है', 'चक दे इंडिया' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं।

8 जून 1957 को जन्मे रियो की पत्नी का नाम मारिया हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवार ने बताया कि 15 सितंबर 11 बजे गोरेगांव में एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।