UP Police भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन



लखनऊ(डेस्क) -  उत्तर प्रदेश भर्ती पुलिस बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब यूपी भर्ती पुलिस बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगा है। इससे आवेदकों को काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की जल्द ही 67 हजार पदों पर भर्ती निकालने की योजना है एवं उम्मीद है कि UPPBPB की वेबसाइट पर जल्द ही अप्लाइ करने की प्रक्रिया शुरू हो जाए। इसके साथ ही कैंडिडेस्ट के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह व्यवस्था बनाने के लिए सक्षम कंपनियों से प्रस्ताव मांगा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में 52,699 सिपाहियों के लिए सीधी भर्ती के अलावा 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियों ऑपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है।