एयर मार्शल साधना सक्सेना बनीं चिकित्सा अस्पताल सेवा की महानिदेशक



  • इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला

नई दिल्ली(डेस्क) - एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर को चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। वे एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद इस पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करते समय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी मौजूद रहे।

बता दें कि एयर मार्शल साधना एयर मार्शल केपी नायर (सेवानिवृत्त) की पत्नी हैं। नायर भारतीय वायुसेना के पहले और एकमात्र एयर मार्शल जोड़े भी हैं।  एयर मार्शल साधना अपनी इस नियुक्ति से पहले बेंगलुरु के वायु अधिकारी मुख्यालय प्रशिक्षण कमान (वायु सेना) में प्रधान चिकित्सा अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही थीं।