अयोध्या में पहली बार योगी सरकार की कैबिनेट बैठक



अयोध्या(डेस्क) - अयोध्या में गुरुवार का दिन चहल-पहल से भरा है। योगी सरकार के कैबिनेट की मीटिंग पहली बार अयोध्या में हो रही है। इसे लेकर प्रशासन खासतौर पर सतर्क रहे। कैबिनेट की बैठक के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचें। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्री रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया।