सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन



मुंबई(डेस्क) - सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

सुब्रत रॉय 'सहाराश्री' के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। सहारा की स्थापना करने के बाद सुब्रत रॉय ने काफी तेजी से तरक्की की। उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार में हुआ था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कारोबारी और राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने राय के निधन पर शोक जताया है।