मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक



  • नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर
  • साथ ही दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला

भोपाल - भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का एलान हो गया।  मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान हुआ। वो दक्षिण उज्जैन से विधायक हैं और शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

मध्यप्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इनमें जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शामिल हैं। जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ और राजेंद्र शुक्ला  बिजावर से विधायक हैं। इसके अलावा स्पीकर पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर के नाम का एलान किया गया है।

कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव?

उज्जैन दक्ष‍िण सीट से मोहन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था। मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वह साल 2013 में पहली बार विधायक बन कर आए थे। मोहन यादव एबीवीपी और संघ से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। साल 1984 में मोहन यादव छात्र संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री चुने गए थे।