केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में करेंगे लखनऊ में रैली



लखनऊ 21  जनवरी 2020 - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में आज होने वाली रैली में शामिल होंगे | रैली में भारी भीड़ जुटने की आशंका है | 15 जिलो से कार्यकर्ता व जनता को बसों से लाने की व्यवस्था की गई है  |  यह रैली बंगला बाजार के सेक्टर जे, रेलनगर विस्तार के रामकथा पार्क में होगी |

पुलिस उपायुक्त यातायात चारु निगम ने बताया की उनके आगमन पर यातायात में फेरबदल किया गया है जोकी  सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। (सूत्र)