डीएमडीके संस्थापक और लोकप्रिय अभिनेता 'कैप्टन' विजयकांत का निधन



नई दिल्ली(डेस्क) - अभिनेता से नेता बने विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया. वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।  उनकी उम्र 71 साल थी। उन्होंने देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) की स्थापना की थी। मिओट अस्पताल के अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

विजयकांत के निधन के बारे में जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इंडस्ट्री के अभिनेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।