भारत के यूपीआई का दुनिया में डंका, अब मॉरिशस और श्रीलंका में कर सकेंगे इस्तेमाल



नई दिल्ली। भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई ग्लोबल होता जा रहा है और कई देशों ने इसे अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है। अब इसका और विस्तार होने जा रहा है और इसके तहत मॉरिशस और श्रीलंका में भी यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे। पीएम मोदी ने दोपहर 1 बजे दोनों देशों में इस सर्विस को लॉन्च कर दिया है।

विदेश मंत्रालय द्वारा रविवार को इस लॉन्च के बारे में एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी शेयर की गई थी। श्रीलंका और मॉरिशस में UPI सर्विसेज लॉन्च होने के बाद दोनों देश के लोग अपने-अपने यहां इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा भारत से मॉरिशस और श्रीलंका जाने वाले पर्यटक और वहां से भारत में आने वाले टूरिस्ट भी इसके जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इसके साथ ही इन दोनों देशों में भी यूपीआई (UPI) और रुपे कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं की शुरुआत की है। साथ ही तीनों देशों के सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी उपस्थित रहेंगे।  हाल ही फ्रांस में भी क्कढ्ढ सर्विस शुरू की गई है। इसके जरिए एफिल टावर के टिकट बुक कराने की सुविधा भी दी जा रही है।

आपको बता दें श्रीलंका और मॉरिशस में होने वाली यूपीआई लॉन्चिंग से पहले भारतीय पेमेंट सिस्टम फ्रांस, सिंगापुर, यूएई, नेपाल, भूटान एक्टिव है। बता दें कि UPI के आने के बाद से ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस में खासी तेजी देखने को मिली है। इसमें साल दर साल इजाफा हो रहा है।