एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 की उम्र में ली अंतिम सांस



मुंबई(डेस्क) - मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उनकी उम्र 59 साल थी। कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने 19 फरवरी की रात अंतिम सांस ली।

59 साल के ऋतुराज सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। एक्टर रिकवर भी हो गए थे लेकिन अचानक आए कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गयी। ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।