भाजपा जन विश्वास रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत



लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी की विश्वास रथ यात्रा का स्वागत कैंट विधानसभा क्षेत्र से विकास पांडेय ने आईआईएम के यादव चौराहे पर किया।

जन विश्वास यात्रा के सायं काल आगमन पर सर्वप्रथम टेढ़ी पुलिया एमडी पैलेस पर उपस्थित विशाल जनसमूह ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया l कैंट विधानसभा क्षेत्र से  विकास पांडेय ने यात्रा का स्वागत किया एवं उनकी अध्यक्षता में हजारों की संख्या में उपस्थित विशाल जनसमूह ने ढोल नगाड़े व डीजे के ऊपर जय श्री राम नारे के साथ उत्सव के रूप में नाच गाने के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया ।

                                           

इस यात्रा में संजय सिंह एवं केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर एवं जिला प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला भी  यात्रा में शामिल हुए। उनके अलावा भाजपा नेता विकास  पांडेय की अध्यक्षता में किरण सिंह मंडल अध्यक्ष, संतोष त्रिपाठी महानगर मंत्री महिला मोर्चा, सुभाष मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, लक्ष्मी राजपूत ग्राम प्रधान, राम बहादुर , राजेश मौर्या, अमर सिंह एवं अन्य सम्मानित नागरिक एवं पदाधिकारी गण भी हजारों की संख्या में मौजूद रहे ।