शराब नीति मामले में संजय सिंह को मिली ज़मानत



नई दिल्ली (डेस्क) - सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह करीब 6 माह बाद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

इस आदेश के बाद आज शाम या कल तक संजय सिंह की रिहाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐसा समय आया है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।