नहीं रहे तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस



नई दिल्ली(डेस्क) - भारतीय संगीत की दुनिया के महान कलाकार, उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें कुछ समय पहले तबीयत बिगड़ने के कारण अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुके थे। उस्ताद जाकिर हुसैन को दिल की बीमारी से लंबे समय से परेशान थे और हाल ही में उनकी दिल की धमनियों में रुकावट के कारण स्टेंट भी लगाया गया था। हुसैन के निधन की खबर से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके संगीत को पसंद करने वाले तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि उनकी तबला वादन की कला ने न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी संगीत प्रेमियों के दिलों को छुआ था।