दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस



  • चोट लगने के बाद दो दिन कोमा में थे

मुंबई(डेस्क) - हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाने गए।

मिली जानकारी के अनुसार वो दो दिन पहले अपने घर पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्याम बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित थे। दो दिन से वे काेमा में थे और सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। शाम 6.38 बजे वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल में उनका निधन हो गया।

श्याम सुंदर बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में हैदराबाद में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अर्थशास्त्र में पढ़ाई की, लेकिन आगे उन्होंने फोटोग्राफी शुरू कर दी। बॉलीवुड में उन्हें आर्ट सिनेमा का जनक भी कहा जाता है। इससे पहले 14 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।