अरविंद केजरीवाल का बड़ा चुनावी एलान, दिल्ली में देंगे 24 घंटे साफ पानी



नई दिल्ली(डेस्क) -  दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्लीवालों को लेकर बड़ा दांव खेला है। मंगलवार को भी केजरीवाल ने पीने के पानी को लेकर बड़ा दांव खेला है। केजरीवाल ने दिल्लीवालों को 24 घंटे पीने का पानी सप्लाई करने का बड़ा ऐलान कर दिया है। अभी तक दिल्ली में पीने का पानी सिर्फ सुबह और शाम एक-एक घंटा आता है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार ट्यूबवेल लगाएंगे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है।

बता दें कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्वी किदवई नगर से महिला सम्मान राशि योजना के लिए पंजीकरण का आगाज किया था।