नई दिल्ली(डेस्क) - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार रात को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। उन्हें देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मल्टीपल डिपार्टमेंट की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रहे थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मनमोहन सिंह ने 22 मई, 2004 को देश की कमान संभाली थी। उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। मनमोहन ने कुल 3,656 दिन सरकार चलाई। उनकी गिनती कांग्रेस के उन नेताओं में होती है जिनका विपक्षी भी सम्मान करते थे। शांत स्वभाव के मनमोहन बेहद नपा-तुला बोलते थे।