पंजाब में हादसा: प्राइवेट कंपनी की बस नाले में गिरी, आठ की मौत



चंडीगढ़(डेस्क) - पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार कई लोग घायल हुए, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया  है।

बताया जा रहा है कि बस में कई लोग सवार थे। हादसे के बाद यहां चीख पुकार मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तलवंडी साबो के अस्पताल में पहुंचाया गया है।  वहीं कई गंभीर घायलों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा में एक प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। दोपहर को छुट्टी होने के बाद बस गांव जीवन सिंह वाला के पास पहुंची तो नाले के ऊपर बने पुल पर अनयंत्रित होकर नाले में जा गिरी।